![]()
समस्तीपुर| नेशनल डॉक्टर्स-डे पर एक जुलाई को शहर के एसके सरकार आईएमए हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए समस्तीपुर के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए डॉ. डीएस सिंह, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. एसी सिन्हा, डॉ. एके आदित्य, डॉ. एस मुखर्जी एवं डॉ. एके झा ने चिकित्सा सेवा के महत्व और समाज में डॉक्टरों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर न केवल मरीजों का इलाज करते हैं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा में अग्रणी रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश के झा ने किया। इस दौरान समस्तीपुर के इमरजेंसी वॉरियर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. महेश ठाकुर, डॉ. राजेश कुमार झा, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. विभाष रंजन, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. अजित एवं डॉ. निशांत शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
Source link