Newswahni

मुजफ्फरपुर में महिला के प्राइवेट पार्ट में घोंपा हंसुआ चोरी का विरोध करने पर जानलेवा हमला गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती…




मुजफ्फरपुर में चोरी का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। घर में चोरी की नीयत से घुसे बदमाश ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हंसुआ(हथियार) घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करके शरीर में फंसा हंसुआ बाहर निकाला। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीबाद ओपी इलाके की है। आहट सुनकर जागी तो कर दिया हमला जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा था। आहट होने पर महिला की नींद खुल गई। जब विरोध किया तो बदमाश ने धारदार हंसुआ से उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन ने गंभीर हालत में एसकेएमसीएच पहुंचाया। बयान के बाद होगी कार्रवाई मेडिकल थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। बयान और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में छापेमारी पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top