Newswahni

बिहार में गंगा किनारे बीच गेम्स कार्निवल का होगा आयोजन अक्टूबर में भारत न्यूजीलैंड रग्बी मुकाबला पटना में पहली बार बिहार पुरुष कबड्डी…




बिहार में पूरे साल खेल आयोजनों से मैदान सजा रहेगा। प्रदेश में जुलाई 2026 से लेकर मार्च 2027 तक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी। राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी और FIH हॉकी प्रो लीग तो पटना में निडजैम का आयोजन होगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सत्र 2026-27 खेल गतिविधियों से भरा रहेगा। राजधानी में पहली बिहार पुरुष कबड्डी लीग का भी आयोजन होगा। 29 अगस्त को पटना में खेल सम्मान समारोह आयोजित होगा। बिहार में बीच गेम्स कार्निवल का होगा आयोजन बिहार में बीच गेम्स कार्निवल का भी आयोजन होगा। 16 से 18 जनवरी गंगा घाटों के किनारे इसका आयोजन किया जाएगा। वहीं, दंगल का रोमांच देखने को मिलेगा, जो कि 27 और 28 नवंबर को होगा। 24 से 31 अक्टूबर तक राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी (मैत्री शताब्दी) मुकाबला और पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में पहली बिहार पुरुष कबड्डी लीग (28 जनवरी-5 फरवरी) का आयोजन होगा। वहीं, मार्च में तीसरी महिला कबड्डी लीग खेली जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top