![]()
भागलपुर में तिलकामांझी थाने से 10 कदम दूर बिल्डर की न्यूड लाश मिली है। जो उनके ऑफिस में थी। मृतक नीलकंठ नगर, हवाई हड्डे के पास रहने वाले बजरंगी हैं। देर रात पत्नी ने फोन किया तो बजरंगी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पत्नी ऑफिस पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज दी, पर गेट नहीं खुला। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर ऑफिस में घुसी। कमरे में बजरंगी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। भांजे आयुष का कहना है कि फोन पर किसी से बहस, गाली-गलौज और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करते मामा को देखा था। मामसा तिलकामांझी थाना क्षेत्र का है।
हत्या या आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच
फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मौत हत्या के कारण हुई है या आत्महत्या का मामला है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामा रोज सुबह बच्चों को सुबह स्कूल छोड़ने जाते थे मृतक के भांजे आयुष रंजन ने बताया कि मामा बजरंगी कुमार जो पेशे से बिल्डर थे, रोज सुबह 7 बजे उठ जाते थे और सबसे पहले अपने बेटे और बेटी को स्कूल छोड़ने जाते थे, लेकिन जब वे सुबह नहीं उठे, तो परिजनों को चिंता हुई। आयुष रंजन ने बताया कि सबसे पहले मैं नीलकंठ नगर (दूबिया कोठी, हवाई अड्डा) स्थित उनके घर पहुंचा, जहां ताला बंद मिला। इसके बाद मामा के कार्यालय तिलकामांझी थाना के पास ऑफिस पहुंचा, जहां नीचे उनकी प्लेटिना बाइक खड़ी थी। कार्यालय का दरवाजा भी बंद था। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को लिखित सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोला गया, जहां बजरंगी की लाश मिली।
बॉडी पर जख्म के निशान मिले हैं सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि बॉडी पर कई जख्म के निशान मिले हैं। खून भी मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर क्रिमिनल्स एक्ट को मानते हुए हम लोग जांच कर रहे हैं। परिवार वालों की तरफ से भी आवेदन दिया जा रहा है।
Source link