Newswahni

औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की मौत मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे बारिश से बचने के लिए पेड़…




औरंगाबाद में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 62 साल के ललन पासवान की मौत हो गई। ललन गाय चराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे एक पेड़ के पास पहुंचे। जिसके बाद आकाशीय बिजली गिरी। ललन गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने तुरंत इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजवाया, पर जान नहीं बची। घटना माली थाना क्षेत्र के भड़कुड़ियां गांव की है। मुआवजे की मांग ललन पासवान अपने पीछे पत्नी रीता देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों में भतीजा राजेंद्र पासवान, गणेश पासवान, प्रमोद पासवान, गुड्डू पासवान और दामाद श्रवण कुमार शामिल हैं। गांव के लोगों ने बताया कि ललन पासवान बेहद सरल, मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे और गांव में उनकी अच्छी छवि थी। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। घटना पर नबीनगर के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा राहत सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग भी की। ग्रामीणों ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों में जाने से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top