Newswahni

पटना शहर के अंदर आज से दौड़ेगी मेट्रो नए स्टेशन का करेंगे उद्घाटन मलाही पकड़ी से के लिए होगा किराया…




पटना मेट्रो अब शहर के अंदर चलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 11:45 बजे मलाही पकड़ी तक मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। ये 6.2 KM की दूरी 15 मिनट में तय होगी। ISBT से मलाही पकड़ी का किराया 30 रुपए होगा। मेट्रो का परिचालन शहर के अंदर पहुंचने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कंकड़बाग से बस स्टैंड जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। हालांकि आज सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। इसे शुक्रवार को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। देखें मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन की तस्वीरें… अप्रैल में CMRS की टीम ने किया था निरीक्षण 27 अप्रैल को भूतनाथ से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) की टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान मेट्रो को अलग अलग स्पीड पर चलाकर देखा गया। भूतनाथ से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चलाया गया था। फिर वापसी में मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी जांच की गई थी। एक्सचेंज स्टेशन के निर्माण में अभी समय लगेगा, इस कारण अभी यहां मेट्रो नहीं रुकेगी। फ़िलहाल लोगों को खेमनीचक स्टेशन पर चढ़ने-उतरने की सुविधा नहीं मिलेगी। 4 स्टेशन पर ही लोगों को चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी अभी भूतनाथ से ISBT के बीच 3.45 किमी में मेट्रो का परिचालन हो रहा है। नए सेक्शन के जुड़ने के बाद ISBT से मलाही पकड़ी तक कुल 6.2 किमी. एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो चलेगी। भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच की दूरी 2.75 किमी है। इसके बाद लोगों को चार स्टेशन- मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशन पर चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। खेमनीचक से मीठापुर के बीच ट्रैक बिछेगा खेमनीचक से मीठापुर के बीच एलिवेटेड मेट्रो का स्लैब चढ़ाया जा चुका है। बिजली का खंभा लगाने और ट्रैक बिछाने का काम शुरू होना है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर परिचालन के लिए नया ट्रेन सेट लीज पर लिया जाएगा। इस रूट पर यात्रियों को खेमनीचक से जगनपुरा, रामकृष्णा नगर और मीठापुर स्टेशन पर उतरने-चढ़ने की सुविधा मिलेगी। ये सभी स्टेशन कॉरिडोर-1 का हिस्सा हैं। मलाही पकड़ी से जंक्शन का सफर अगले साल के अंत में पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्रनगर टर्मिनल तक टनल बन गई है। इसको मलाही पकड़ी से जोड़ने के लिए रैंप बनेगा। इधर, मोइनुल हक से पटना विवि, पीएमसीएच होते गांधी मैदान टनल का निर्माण अंतिम चरण में है। वहां से आगे आकाशवाणी स्टेशन होते पटना जंक्शन तक टीबीएम जा रही है। पीएमआरसी के मुताबिक इस टनल में पटरी बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। वर्ष 2027 के अंत तक मलाही पकड़ी से पटना जंक्शन तक मेट्रो को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। 31.9 KM लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण हो रहा पटना शहर में 31.9 किमी लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण हो रहा है। इस पर 13,365 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इसमें राज्य और केंद्र की हिस्सेदारी के अलावा जायका से लोन लिया गया है। इसमें दानापुर से पटना सिटी तक का इलाका शामिल है। इसके पूरी तरह से चालू होने के बाद आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अब एक नजर में जानिए पटना मेट्रो नेटवर्क पटना में मेट्रो ट्रेन की दो लाइनें बन रहीं हैं। एक है ब्लू लाइन जो पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से पटना जंक्शन जाएगी। दूसरी है रेड लाइन जो दानापुर कैंट से खेमनीचक जाएगी। पटना मेट्रो के कुल 25 स्टेशन होंगे। नेटवर्क की लंबाई 32 km होगी। वर्तमान में न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन तक 2.9 km में मेट्रो का परिचालन हो रहा है, जिसका किराया 15 रुपए है। मार्च में भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 6.107 km में मेट्रो की आवाजाही शुरू होगी। 3 km से ऊपर, मेट्रो का किराया 30 रुपए होगा। पटना जंक्शन के पास होगा तीन फ्लोर का इंटरचेंज स्टेशन दूसरी ओर पटना जंक्शन गोलंबर के पास मेट्रो स्टेशन के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। यह पूरे मेट्रो नेटवर्क का सबसे बड़ा स्टेशन होगा। तीन फ्लोर वाला यह स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम करेगा। रेड लाइन और ब्लू लाइन को जोड़ेगा। यहां से मेट्रो कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 के सभी स्टेशनों तक सीधी कनेक्टिविटी होगी। पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन का निर्माण बुद्धा पार्क के पास हो रहा है। इसका प्लेटफार्म पटना जंक्शन के पास बने पुल के नीचे तक फैला होगा। पटना जंक्शन के पास होगा 3 फ्लोर का इंटरचेंज स्टेशन दूसरी ओर पटना जंक्शन गोलंबर के पास मेट्रो स्टेशन के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। यह पूरे मेट्रो नेटवर्क का सबसे बड़ा स्टेशन होगा। तीन फ्लोर वाला यह स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम करेगा। रेड लाइन और ब्लू लाइन को जोड़ेगा। यहां से मेट्रो कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 के सभी स्टेशनों तक सीधी कनेक्टिविटी होगी। पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन का निर्माण बुद्धा पार्क के पास हो रहा है। इसका प्लेटफार्म पटना जंक्शन के पास बने पुल के नीचे तक फैला होगा। मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन की गई मेट्रो की बोगियां पटना मेट्रो की बोगियों को मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन किया गया है। पूरी बोगियां नारंगी कलर में दिखेंगी। मेट्रो की तीनों बोगियों की गेट, बॉडी, खिड़की सहित हर जगह पर स्टिकर लगाया गया है। बोगियों के बाहर और अंदर का लुक बदला गया है। मेट्रो की छत पर मधुबनी पेंटिंग की स्टिकर चिपकाई गई है। बोगियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर सहित बिहार के सभी टूरिस्ट प्लेस की तस्वीरों से सजाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top