Newswahni

जहानाबाद में कार बाइक की टक्कर पति पत्नी घायल स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद चालक फरार…




जहानाबाद के सदर थाना क्षेत्र में दरधा नदी के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान काको प्रखंड के नगमा गांव निवासी मुसिब खान और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चार पहिया वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top