Newswahni

बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की मां पिता गिरफ्तार नवादा में रुपए में खरीदा था चाकू जमीन बंटवारे को लेकर था…




नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव में मंगलवार को जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे उसके बड़े भाई सुधीर शर्मा ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुधीर शर्मा और मृतक के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से तनाव पुलिस के अनुसार, सुधीर शर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसने 50 रुपए में चाकू खरीदा था और अपनी भभू (अखिलेश की पत्नी) पर हमला करने की योजना बनाई थी। सुधीर के मुताबिक, परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। वह माता-पिता के जीवित रहते बंटवारा नहीं चाहता था, जबकि छोटा भाई अखिलेश अपनी पत्नी के कहने पर लगातार बंटवारे की मांग कर रहा था और अक्सर पुलिस बुलाने की धमकी देता था। भाभी पर हमला करने पहुंचा था सुधीर मंगलवार को इसी मुद्दे पर दोनों भाइयों के बीच फिर से तीखी बहस हुई। गुस्से में सुधीर चाकू लेकर भाभी पर हमला करने पहुंचा, लेकिन अखिलेश बीच में आ गया। सुधीर के एक ही वार से चाकू अखिलेश के पेट में लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक अखिलेश की पत्नी ने पांच लोगों – माता-पिता, बड़े भाई, बहन और भाभी – के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधीर शर्मा और मृतक के माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। घरेलू कलह ही हत्या की मुख्य वजह सामने आई नेमदारगंज थाना प्रभारी रणजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन बंटवारा और घरेलू कलह ही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। सुधीर ने स्वीकार किया है कि उसका निशाना भाभी थी, लेकिन छोटे भाई के बीच में आने से उसकी हत्या हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पूरा परिवार मिलकर उनके पति को परेशान करता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top