![]()
कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान रील बनाना दो जीएनएम नर्सों को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों नर्सों से स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल में कार्यरत जीएनएम रितु कुमारी और कांति जायसवाल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की देखभाल करने के बजाय रील बनाने में व्यस्त दिख रही थीं। अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा
यह मामला पटना स्थित उच्चाधिकारियों और कैमूर के जिला पदाधिकारी तक पहुंचने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक ने दोनों जीएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस गैर-जिम्मेदाराना कृत्य से सरकारी सेवा की मर्यादा और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ड्यूटी के समय ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा जाएगा
यदि दोनों कर्मियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से अस्पताल कर्मियों में खलबली मची हुई है।
Source link