भास्कर इनसाइट ममता देवी और उनके तीन मासूम बच्चों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझ कर रह गई है। हत्या है या आत्महत्या, रविवार को सिटी एसपी के प्रेस कांफ्रेंस में भी नहीं साफ हो सका। अमोद लंबे समय से ममता के संपर्क में था। सबसे अहम है कि लापता होने के दो दिन बाद तक अमोद ममता के टच में था। इस इनपुट के आधार पर अमोद को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है। जबकि मृतका के पति अॉटो ड्राइवर कृष्ण मोहन को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। तीन मासूम बच्चों के साथ ममता देवी की हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। लेकिन कोई वैसा क्लू नहीं मिल रहा। जिससे पुलिस किसी नतीजा पर पहुंचे। सनसनीखेज मामला होने की वजह से पुलिस इस मामले में जल्दबाजी करने से बच रही है। जांच में सामने आया है कि ममता देवी का मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी अमोद से तीन महीनों से संपर्क था। अमोद ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी पहचान ममता से हुई थी। शुरुआत में ममता अपने पति कृष्ण मोहन के मोबाइल से मैसेंजर कॉल किया करती थी। बाद में दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिए और बातचीत व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल तक पहुंच गई। अमोद ने स्वीकार किया कि ममता कभी-कभी उसे वीडियो कॉल भी करती थी। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और हत्या तथा आत्महत्या, दोनों ही एंगल खुले रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या व आत्महत्या का खुलासा हो सकेगा। एफएसएल जांच की रिपोर्ट से तस्वीर होगी साफ सोमवार को फॉरेंिसक जांच के लिए विसरा भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। जिसमें मृतकों के पेट व लंग्स में पानी पाया गया है। अब फॉरेंसिक जांच में विसरा भेजा जा रहा है। जब तक फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिल जाता। पुलिस किसी नतीजा पर पहुंचने की स्थिति में नहीं है। जीरोमाइल के आगे का कोई फुटेज भी ममता का तीन बच्चों के साथ जाने की फुटेज नहीं मिल रही है। जिससे मामला नहीं सुलझ रहा। फुटेज मिलने से यह साफ हो जाता कि तीनों बच्चों के साथ ममता खुद नदी तक पहुंचीं या किसी ने हत्या कर डेडबॉडी फेंका। लापता होने के बाद भी वीडियो कॉल पर हुई बात सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ममता के लापता होने के बाद भी 12 जनवरी को अमोद से उसकी वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। अमोद ने यह भी कबूल किया कि उसी दिन उसने ममता की चचेरी भौजाई से करीब डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर बात की थी। अमोद मीनापुर में चूरा मिल में काम करता है। दोपहर दो से तीन बजे के बीच उसे नाश्ते की छुट्टी मिलती थी और उसी दौरान वह ममता से बातचीत करता था। अमोद खुद भी शादीशुदा है और करीब छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। अमोद के मोबाइल व सिम को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिससे वह कॉल किया था।
Source link