Newswahni

आरोपी के घर ढोल बाजे के साथ चिपकाया इश्तेहार शेखपुरा में जानलेवा हमले के मामले में फरार सरेंडर न करने पर होगी कुर्की…




शेखपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले के एक फरार आरोपी के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई मंगलवार को शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के दुलरुआ बीघा टोला में ढोल-बाजे के साथ की गई। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और एएसआई जय कुमार यादव ने किया। शेखोपुरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मोहब्बतपुर गांव निवासी बंसी महतो के बेटे सत्येंद्र महतो पर गांव के ही रामबदन यादव उर्फ बादो यादव पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पीड़ित ने इस संबंध में शेखोपुरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी सत्येंद्र महतो गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है। न्यायालय से इश्तेहार वारंट जारी होने के बाद शेखोपुरसराय पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान ग्रामीणों को भी न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शीघ्र ही न्यायालय अथवा थाने में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top