Newswahni

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट राम मंदिर जाने से पुलिस ने होटल में रोका पत्नी ने कहा चंदा चोरी के खिलाफ लड़ाई…


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सोमवार को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। अजय राय रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले थे, मगर उन्हें होटल में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इसके बाद देर रात अयोध्या पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अब इस लड़ाई में उनकी पत्नी भी कूद गई है और पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि चंदा चोरी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

अयोध्या में बीती रात से हलचल बढ़ गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया। गौरतलब है कि यह कार्रवाई पार्टी के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार (30 जून) को राम मंदिर की प्रस्तावित यात्रा से ठीक पहले की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य मंदिर के फंड के दुरुपयोग के आरोपों के बीच श्रद्धा व्यक्त करना था। अजय राय इस प्रतिनिधिमंडल के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले थे।

अजय राय ने हाउस अरेस्ट का वीडियो किया शेयर

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। अजय राय अपने X पर एक पोस्ट लिखकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है! ​उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल 30 जून को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था।मैं अयोध्या पहुंचा ही था कि भाजपा सरकार इतनी डर गई कि पुलिस मुझे होटल से गिरफ्तार कर अपनी जीप में बैठाकर ले जा रहीं है।

हम न रुकेंगे, न झुकेंगे-अजय राय

अयोध्या में जमीन घोटालों और चढ़ावा चोरी करने वाले इन ‘चढ़ावा चोरों’ को राम भक्तों के आने से डर क्यों लग रहा है?  प्रभु के नाम पर दुकान चलाने वालों, आस्था पर पहरा देने की यह कायरतापूर्ण कोशिश निंदनीय है। हम न रुकेंगे, न झुकेंगे!

रामलला के दर्शन के लिए जाने वाला था कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

गौरतलब है कि इस प्रतिनिधिमंडल में कई कांग्रेस सांसद शामिल होने वाले थे, जिनमें किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमन सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) का नाम सामने आया था। इसके अलावा, पूर्व सांसद एसपी गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी व मीता गौतम के भी शामिल होने की उम्मीद थी।

कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाया सवाल

राज्य कांग्रेस इकाई ने भी इस कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया है। पार्टी ने X पोस्ट में लिखा है,”क्या अब उत्तर प्रदेश में भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करना भी अपराध हो गया है?” कल यानी 30 जून को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। लेकिन इस यात्रा से डरी भाजपा सरकार ने कायरतापूर्ण हरकत शुरू कर दी है! “

भगवान श्रीराम किसी दल के नहीं- कांग्रेस

पोस्ट में आगे लिखा है,  “अब से कुछ ही देर पहले प्रतापगढ़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जी को पुलिस ने बिना कोई स्पष्ट कारण बताए हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है। भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने से रोकना असंवैधानिक है। उत्तर प्रदेश सरकार दमनकारी नीति बंद करे, नजरबंद किए गए कांग्रेस नेताओं को तत्काल मुक्त करे और बिना किसी बाधा के अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने की अनुमति दे। “

अजय राय की पत्नी की पुलिस को चुनौती

वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए अजय राय की पत्नी रीना राय ने कहा, “बीजेपी सरकार मेरे पति की आवाज दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है! उन्हें पुलिस जीप में ले जाने के बाद, अब वे हमारे साथियों को गुमराह करने के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए यह भ्रष्ट बीजेपी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार होगी।”

कहां हैं अजय राय?

बता दें कि अजय राय कनीगंज स्थित पद्मश्री पैलेस में ठहरे हुए थे।  सोमवार की रात ही उन्हें  पहले होटल में ही नजरबंद कर दिया गया। फिर रात करीब 11.40 पर अयोध्या पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, अजय राय को रात भर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में रखा गया। अब कांग्रेस के नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है। 

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top