Newswahni

दरभंगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल क्लर्क समेत कर्मचारियों का ट्रांसफर तीन दिन के अंदर चार्ज लेने के निर्देश…




दरभंगा कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक ही कार्यालय में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक एवं संविदा कर्मियों सहित कुल 131 कर्मचारियों का ट्रांसफर और नए पदस्थापन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी कर्मियों को तीन दिनों के भीतर प्रभार सौंपकर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के तहत अनुमंडल कार्यालय सदर में कार्यरत मनोज कुमार को जिला आपदा प्रबंधन शाखा भेजा गया है, जबकि राजीव रंजन को जिला आपदा प्रबंधन शाखा से अनुमंडल कार्यालय सदर में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार जिला नजारत शाखा में कार्यरत सुरेश महतो का स्थानांतरण जिला राजस्व शाखा में किया गया है। श्याम चंद्र मिश्र को जिला कोषागर भेजा गया सदर अनुमंडल के प्रधान लिपिक सुरेश मंडल को जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय की अनिता कुमारी को जिला सामान्य शाखा, जिला राजस्व शाखा में तैनात मोहम्मद नेहाल अहमद को जिला कोषागार कार्यालय भेजा गया है, जबकि कुमार दीपक को जिला कोषागार से जिला राजस्व शाखा में ट्रांसफर किया गया है। श्याम चंद्र मिश्र को अनुमंडल कार्यालय, सदर से जिला कोषागार कार्यालय भेजा गया है। इसके अलावा बहादुरपुर, तारडीह, बेनीपुर, बिरौल, जाले, मनीगाछी, अलीनगर, हनुमाननगर, बहेड़ी, केवटी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, सिंहवाड़ा, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, हायाघाट प्रखंड और अंचल कार्यालयों में बड़ी संख्या में लिपिकों का परस्पर स्थानांतरण किया गया है। प्रवीण कुमार कर्ण को बिरौल भेजा गया आदेश के अनुसार राजा कुमार पासवान को बहादुरपुर प्रखंड से जिला नजारत शाखा, विनोद पासवान को अनुमंडल कार्यालय, बेनीपुर से बहादुरपुर प्रखंड, प्रवीण कुमार कर्ण को हनुमाननगर प्रखंड से बिरौल प्रखंड, अरुण कुमार चौधरी को जिला कोषागार से हनुमाननगर प्रखंड, पवन कुमार मिश्र को बहादुरपुर अंचल से घनश्यामपुर अंचल और दीपक कुमार को बिरौल अंचल से तारडीह प्रखंड भेजा गया है। इसी तरह राज कुमार सिन्हा को सिंहवाड़ा अंचल से जिला स्थापना शाखा, शिवेंद्र कुमार को जिला राजस्व शाखा से जिला आपूर्ति कार्यालय, नयन रंजन को जिला स्थापना शाखा से जिला पंचायत राज कार्यालय और चंदन कुमार सिन्हा को जिला कोषागार से जिला भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। जिला गोपनीय शाखा, जिला लोक सूचना कार्यालय, जिला कला संस्कृति कार्यालय, जिला उपभोक्ता फोरम, किशोर न्याय बोर्ड, बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सहित अन्य कार्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top