Newswahni

मुजफ्फरपुर में बारात में हर्ष फायरिंग तीन लोग घायल भोजपुरी गाने पर नशे में धुत युवक चला रहा था गोली एक की हालत…




मुजफ्फरपुर के परसौनी जहांगीर वार्ड-21 में सोमवार देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है। घटना साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, केसरिया थाना क्षेत्र के जगीराहां गांव से परसौनी जहांगीर स्थित मुकेश पाठक के यहां बारात आई थी। दरवाजा लगने की रस्म के दौरान कुछ युवक भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने वाला युवक नशे की हालत में था। इसी दौरान अचानक चली गोलियां वहां मौजूद तीन लोगों को लग गईं। एक घायल का इलाज मोतिहारी में चल रहा है टेंट संचालक अनिल पासवान (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं घुटने में गोली लगी है। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य घायलों में एक को इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया, जबकि दूसरे का उपचार मुजफ्फरपुर शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही अपर थानेदार अशोक राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पुष्टि की है कि फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से कारतूस के खोखे हटा दिए गए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ कर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान में जुटी है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top