Newswahni

भरत तिवारी मौत न्याय के लिए कैंडल मार्च निष्पक्ष जांच की मांग बड़हरा में श्रद्धांजलि सभा…




बड़हरा प्रखंड के बबुरा बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले को लेकर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने भरत तिवारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने भरत तिवारी की मौत पर गंभीर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उपस्थित लोगों ने कहा कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें गोली मार दी गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कथित पुलिस मुठभेड़ नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद बड़ी दुर्गा मंदिर से छोटी दुर्गा मंदिर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग से जुड़े संदेश लिए लोग शांतिपूर्ण ढंग से मार्च में शामिल हुए। इस अवसर पर रामानुजन कोचिंग सेंटर के निदेशक पवन कुमार, कमलेश कुमार पांडेय, नवीन कुमार सिंह, नरेंद्र ठाकुर, प्रिंस राज सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top