Newswahni

किशनगंज से संदिग्ध परीक्षार्थी को सहरसा पुलिस ले गई सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग से लिंक के शक में कार्रवाई…




बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सहरसा पुलिस किशनगंज से एक संदिग्ध परीक्षार्थी को अपने साथ ले गई है। यह कार्रवाई 28 जून को किशनगंज के चकला मध्य विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहे राहुल कुमार के खिलाफ की गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में भी हलचल है। जांच एजेंसियों को संदेह जानकारी के अनुसार, सहरसा में पकड़े गए कथित सॉल्वर गैंग के सदस्यों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान राहुल कुमार का एडमिट कार्ड और उससे जुड़ी व्हाट्सएप चैट मिली थी। जांच एजेंसियों को संदेह है कि राहुल का संपर्क सॉल्वर गैंग से हो सकता है। इसी आधार पर सहरसा पुलिस ने किशनगंज पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई का अनुरोध किया था। मामले की जांच शुरू-SP सहरसा पुलिस से सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। राहुल कुमार को परीक्षा केंद्र से हिरासत में लिया गया और उससे प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की गई। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे सहरसा पुलिस किशनगंज पहुंची। वे संदिग्ध परीक्षार्थी को अपने साथ सहरसा ले गए हैं। वहां राहुल कुमार से विस्तृत पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग के संभावित नेटवर्क की जांच कई जिलों में चल रही है। राहुल कुमार से पूछताछ के बाद इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top