Newswahni

प्री वेडिंग शूट के लिए विदेश जाने वाला था कपल बाली जाते तो बच जाती केतन की जान लेकिन अचानक आ गया पासपोर्ट…



पुणे के चर्चित बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मुंबई एयरपोर्ट तक केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल को बाली की प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए ले जाने वाले कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने चौंकाने वाले दावे किए हैं।

कैब ड्राइवर के अनुसार, सिया बाली जाने को तैयार नहीं थी और यात्रा के दौरान कई संदिग्ध हरकतें हुईं, जिनके बाद केतन का पासपोर्ट गायब हो गया। ड्राइवर वैभव जाधव के मुताबिक, पुणे से मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकलने के समय सिया गोयल कार में बैठने को बिल्कुल तैयार नहीं थी। वह नखरे दिखा रही थी और गाड़ी में चढ़ने से मना कर रही थी। इसके बाद सिया के भाई साहिल गोयल ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती कार में बिठाया।

सिया के भाई उनके भाई साहिल गोयल ने काफी समझा-बुझाकर उसे मनाया। इसके बाद पुणे से रावेत (पिंपरी-चिंचवड़) के रास्ते में भाई-बहन के बीच जोरदार बहस हुई। सिया बाली ट्रिप पर जाने के मूड में नहीं थी। बाद में वे केतन अग्रवाल और उसके कुछ परिवारजनों के साथ किवाले लोढ़ा से मुंबई की ओर रवाना हुए।

फूड कोर्ट पर संदिग्ध हरकत

ड्राइवर वैभव जाधव ने आगे बताया कि रास्ते में एक फूड कोर्ट पर चाय-नाश्ते के लिए रुके। यहां सिया किसी बहाने से वापस कार के पास आई। ड्राइवर ने देखा कि सिया ने एक बैग से कुछ निकालकर अपनी जेब में रख लिया। यह बात ड्राइवर को संदेहास्पद लगी।

एयरपोर्ट पहुंचने पर पासपोर्ट गायब

एयरपोर्ट पहुंचाकर ग्रुप को उतारने के थोड़ी देर बाद केतन अग्रवाल का ड्राइवर को फोन आया। उन्होंने बताया कि उनका पासपोर्ट कैब में ही रह गया है। ड्राइवर तुरंत एयरपोर्ट लौटे, लेकिन पासपोर्ट कहीं नहीं मिला। सबके पास पासपोर्ट थे, सिर्फ केतन का गायब था।

ड्राइवर वैभव का मानना है कि फूड कोर्ट पर सिया ने ही बैग से कुछ निकाला होगा, जिससे पासपोर्ट गायब हुआ। पुलिस इस घटना को सिया की साजिश का हिस्सा मान रही है, ताकि बाली की यात्रा रद्द हो जाए।

18 जून को क्या हुआ था?

पुलिस जांच के मुताबिक, सिया ने केतन को अपना जन्मदिन एक दिन पहले मनाने के बहाने 18 जून को लोहागढ़ किले में जाने के लिए राजी कर लिया। पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर साजिश रची और केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया।

जांच के मुताबिक, सिया शादी के लिए तैयार नहीं थीं। परिवार का दबाव और चेतन के साथ उनका रिश्ता मुख्य वजह माना जा रहा है। दोनों आरोपियों ने साजिश की बात स्वीकार की है, लेकिन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब सवाल है कि आखिरी धक्का किसने दिया।

सिया या चेतन किसने धक्का दिया?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन ने दावा किया कि सिया ने उसे धक्का दिया था, जबकि सिया ने आरोप लगाया कि चेतन इसके लिए जिम्मेदार था। जांचकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कोई पश्चाताप नहीं दिखाया।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, सभी आरोपी 13 जुलाई तक खाएंगे जेल की हवा, बढ़ाई गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top