Newswahni

कटिहार में बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी घंटे के अभियान में हजार जुर्माना वसूला…




कटिहार में नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण, कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुए इस अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त संतोष कुमार ने किया। लगभग 4 घंटे तक चले इस अभियान के दौरान मंगल बाजार, बाटा चौक और न्यू मार्केट इलाकों में अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया और कुल 56 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। अभियान की शुरुआत मंगल बाजार और बाटा चौक से हुई, जहाँ सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने कई ठेले, गुमटी और अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनका सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य
अभियान के दौरान कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने ऐसे दुकानदारों से मौके पर ही स्वच्छता शुल्क वसूला। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है और दुकानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य है। सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। न्यू मार्केट सहित कई दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी छापेमारी की गई। प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्मोकोल के गिलास-प्लेट बेचने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया और भारी मात्रा में प्लास्टिक जब्त किया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा उल्लंघन करने पर दुकान का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। कुल 56,000 रुपये का राजस्व वसूला गया
सोमवार को चले इस 4 घंटे के अभियान में अतिक्रमण हटाने, कचरा फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के उल्लंघन के लिए कुल 56,000 रुपये का राजस्व वसूला गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाना निगम की प्राथमिकता है, और फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। सभी दुकानदार तय जगह पर ही दुकान लगाएं। अभियान में नगर प्रबंधक, सिटी मिशन मैनेजर, पुलिस बल और निगम के कर्मी मौजूद थे। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top