Newswahni

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भाई का मर्डर मुजफ्फरपुर में पत्थर से सिर कूचकर उतारा मौत के घाट आरोपी छोटा भाई…




मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार की सुबह पारिवारिक, भूमि विवाद और अवैध संबंध के शक ने एक परिवार को तबाह कर दिया। छोटे भाई ने अपनी पत्नी और बड़े भाई के बीच अवैध संबंध होने के शक में मंझली भाभी के साथ मिलकर संतोष महतो (48) की आटा पीसने वाले जाता (पत्थर) से सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटे भाई अशोक महतो और मंझले भाई की पत्नी बिंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। रात में हुआ विवाद, सुबह सो रहे भाई पर कर दिया हमला पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार शनिवार रात भूमि विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर दोनों भाइयों के बीच जमकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद संतोष महतो घर के बाहर लगी बेंच पर सो गए। आरोप है कि रात में ही हत्या की साजिश रची गई। रविवार सुबह तड़के अशोक महतो और बिंदु देवी ने मिलकर दरवाजे पर रखे आटा पीसने वाले भारी जाता से संतोष के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सकरा-2 मनोज कुमार सिंह, मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। हत्या में इस्तेमाल जाता समेत अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। अवैध संबंध के शक और दूसरे रिश्ते की भी जांच मृतक की पत्नी के बयान पर अशोक महतो और बिंदु देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक महतो को अपनी पत्नी और बड़े भाई संतोष महतो के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था। वहीं, गांव में यह चर्चा भी है कि करीब दो वर्ष पहले मंझले भाई विनोद महतो की मौत के बाद उसकी पत्नी बिंदु देवी और अशोक महतो के बीच भी नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिसका संतोष महतो विरोध करता था। पुलिस इन सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। डेढ़ महीने से गांव में रह रहे थे संतोष परिजनों के अनुसार संतोष महतो हलवाई का काम करते थे। पत्नी से किसी बात को लेकर नाराजगी के बाद वह पिछले करीब डेढ़ महीने से गांव में रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी शहर के अखाड़ाघाट स्थित कर्पूरी नगर में रहती हैं। परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। एसडीपीओ बोले- सभी पहलुओं की हो रही जांच एसडीपीओ सकरा-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद और आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। हत्या के आरोप में छोटे भाई अशोक महतो और बिंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top