Newswahni

ये कैसी मोहब्बत गर्लफ्रेंड ने किया ब् लॉक तो कर लिया किडनैप फिर कार धमाके में सनकी आशिक की मौत कंपा देगी एकतरफा…



Crime News: कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक सनकी युवक ने सिर्फ इसलिए महिला का अपहरण कर लिया, क्योंकि उसने उसका नबंर ब्लॉक कर दिया था। इतना ही नहीं, अपहरण के बाद उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। बौखलाए युवक ने महिला पर चाकू से हमला किया, जिसे देख ड्राइवर ने अचानक गाड़ी रोक दी। इस दौरान मौका पाकर महिला जैसे-तैसे कार से बाहर निकली, लेकिन तभी उसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया। गाड़ी देखते ही देखते आग का गोला बन गई जिसमें जिंदा जलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।

यह पूरी घटना शनिवार को तुमकुरु जिले के सिरा तालुक में जोगिहल्ली के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बेंगलुरु में रहने वाले अंकोला के मूल निवासी नागेंद्र रूप में हुई है। इस घटना में महिला और कैब ड्राइवर भी घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला के नंबर ब्लॉक करने से बौखलाया नागेंद्र

पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र और महिला रिलेशनशिप में थे। मगर बीते कुछ समय से उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था और उनका ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक कथितौतर पर महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जबकि महिला उसे शादी के लिए इनकार कर चुकी थी। बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन राम्या ने विवाद के बाद नागेंद्र का नंबर ब्लॉक कर दिया था। ये बात नागेंद्र को बिल्कुल रास नहीं आई और उसने राम्या को किडनैप कर लिया। इसके बाद उसने उसे जबरन कैब में बिठाया और गाड़ी भगाने लगा।

महिला को दी जान से मारने की धमकी

पुलिस का कहना है कि नागेंद्र ने कार के अंदर कई दफा महिला को जान से मारने की धमकी दी। नागेंद्र ने कहा कि पहले तुम्हें मारूंगा और फिर खुद की भी जान ले लूंगा। पुलिस को संदेह है कि नागेंद्र ने महिला को पेट्रोल बम जैसी चीजें भी दिखाई थी।

नागेंद्र ने महिला पर चाकू से किया हमला

जानकारी के अनुसार, कार के जोगिहल्ली के पास पहुंचते ही नागेंद्र ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। ये सब देखकर ड्राइवर घबरा गया और उसने तुरंत गाड़ी रोक दी। मौका पाकर महिला कार से उतर गई। हालांकि, कुछ देर के भीतर ही कार में जबरदस्त धमाका हो गया। इस दौरान नागेंद्र उसी में जिंदा जल गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

पुलिस का कहना है कि कार में बम जैसा विस्फोटक पदार्थ मिला है जिसे बरामद कर लिया गया है। फिलहाल महिला के माता-पिता की शिकायत पर जयनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। धमाके की असली वजह जांच के बाद सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर जांच में जुट गई है।   



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top