Newswahni

मधेपुरा में पंचायत दिवस पर लखपति दीदियों का सम्मान प्रभारी मंत्री बोलीं नशामुक्त समाज में जीविका दीदियों की अहम भूमिका…




मधेपुरा में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को सदर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जीविका की लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री शीला मंडल और जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने जीविका की लखपति दीदी फूल कुमारी एवं विनीता देवी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए एक-एक लाख रुपये का सांकेतिक (डेमो) चेक देकर सम्मानित किया। दोनों महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीविका दीदियां राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की सोच को गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने मद्य निषेध अभियान में जीविका समूहों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जीविका दीदियों से जनजागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जीविका दीदियां अहम भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) नील कमल चौधरी, मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक बैद्यनाथ साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, सामुदायिक सहभागिता और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत विकास दिवस जैसे आयोजन ग्रामीण विकास को नई गति देने के साथ सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top