![]()
केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा का आयोजन आज, 28 जून को राज्यभर में किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत 993 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 2.25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, जबकि 11:00 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। लिखित परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है।
राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल की तैनाती की गई है। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी। सीसीटीवी निगरानी, जैमर और अन्य सुरक्षा उपायों के जरिए परीक्षा पर लगातार नजर रखी जाएगी। कदाचार करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन नियमों का करना होगा पालन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, नोट्स या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बिना जांच के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने आज कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। प्रशासन की अपील प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने का प्रयास करें, क्योंकि 11 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर केवल निर्धारित दस्तावेज ही साथ लाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
Source link