Newswahni

बांका में ने अधिकारियों का वेतन रोका औचक निरीक्षण में मिले अनुपस्थित मांगा जवाब व्यवस्था सुधारने के निर्देश…




बांका के जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शनिवार को फुल्लीडुमर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति और जन सेवाओं की गहन समीक्षा की। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के निरीक्षण में राजस्व अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कई अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में संचिकाओं और अभिलेखों के रखरखाव को भी असंतोषजनक पाया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। भूमि विवादों का शीघ्र निपटाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एक आवेदक ने जिलाधिकारी को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समय पर निष्पादन न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने अंचल अधिकारी और संबंधित थाना अध्यक्ष को नियमित संयुक्त जांच कर भूमि विवादों का शीघ्र-प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यालयों में अनुशासनहीनता, लापरवाही और जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा दोषी अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। संबंधित कर्मियों को सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर का देखा हाल इसके बाद, जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुल्लीडुमर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, एनसीडी क्लीनिक, नेत्र ओपीडी, सामान्य ओपीडी, स्क्रीनिंग कक्ष, इमरजेंसी विभाग, एक्स-रे कक्ष, यूएसजी कक्ष और प्रयोगशाला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। एनसीडी क्लीनिक में उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनका फीडबैक भी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी कारणों से उसकी सेवा बंद है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द आवश्यक कार्रवाई कर सेवा बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रयोगशाला सहित अन्य विभागों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचकर पूरी जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, समयबद्ध सेवाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top