![]()
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सहायक ने भवन निर्माण विभाग को लेटर लिखा है। जिसमें 10 सर्कुलर रोड वाले सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी समानों की लिस्ट मांगी है। पत्र में कहा गया है कि आवास खाली करते समय सरकारी सामानों का सही मिलान हो सके और किसी तरह का विवाद या भ्रम की स्थिति न बने। इसलिए विभाग सामानों की पूरी लिस्ट दे। सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी की ओर से यह मांग इसलिए की गई है ताकि भविष्य में विभाग की ओर से यह आरोप न लगाया जा सके कि सरकारी सामान साथ ले जाया गया है। इसी वजह से पहले सभी सामानों की सूची मांगी गई है। नए आवास पर काम पूरा हुआ या नहीं जानकारी नहीं दी गई पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 39, हार्डिंग रोड वाले नए सरकारी आवास में कार्य के पूरा होने की आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं मिली है। इसके बावजूद विभाग को बताया गया है कि 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास जल्द खाली कर दिया जाएगा। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास 29 जून तक खाली किया जाना है। इसी वजह से शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को आवास के बाहर और अंदर लगे CCTV कैमरे हटा दिए गए। सामान पैक करने का काम जारी है। 39 हार्डिंग रोड वाले आवास में सुविधाएं… 39 हार्डिंग रोड पर तेजी से चल रहा काम उधर, लालू परिवार को आवंटित 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में काम तेजी से कराया जा रहा है। हालांकि, परिवार कब नए आवास में शिफ्ट होगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
भगवा से हरा हुआ राबड़ी देवी का नया सरकारी आवास राबड़ी देवी के 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में इन दिनों तेजी से पेंटिंग का काम चल रहा है। इस नए आवास का रंग लालू परिवार की शिफ्टिंग से पहले पूरी तरह बदल दिया गया है। पहले भगवा रंग में नजर आने वाला यह बंगला अब हरे रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। हरा रंग राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक पहचान और चुनाव चिन्ह से भी जुड़ा है। ऐसे में बंगले का रंग बदलने को केवल सामान्य पेंटिंग का काम नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
Source link