Newswahni

मुजफ्फरपुर में बदला मौसम का मिजाज आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश उमस भरी गर्मी से मिली राहत किसानों के खिले चेहरे…




मुजफ्फरपुर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच करीब साढ़े नौ बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में मानसून की सुस्त चाल के कारण पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आती थी और दोपहर तक सूरज की तपिश इतनी बढ़ जाती थी कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। हालांकि शनिवार सुबह मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों को राहत दी। बारिश के बाद तापमान में कमी आई और वातावरण सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस भी लोगों को परेशान कर रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 29 जून के बीच जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना पहले से जताई गई थी। शनिवार सुबह हुई बारिश को इसी मौसमीय बदलाव का असर माना जा रहा है। किसानों को मिली राहत डॉक्टरों ने लोगों को मौसम में बदलाव के बावजूद सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। वहीं, किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। अब धान की रोपनी में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top