Newswahni

भोजपुर में करंट लगने से छात्र की मौत घर से घूमने के लिए निकला था हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही जमीन…




भोजपुर में करंट लगने से छात्र की मौत हो गई। हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बरीसवन निवासी अजय कुमार तिवारी के पुत्र आयुष कुमार(16) के तौर पर हुई है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा रामाकांत तिवारी ने बताया कि रोज की तरह गांव में घूमने निकला था। रास्ते में कदम का पेड़ है, जहां विद्युत प्रवाहित तार में उसका हाथ सट गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया। मृतक घर में सबसे छोटा था। परिवार में मां रिंकी देवी और भाई प्रिंस तिवारी है। पिता दिव्यांग हैं। मौत के बाद मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top