Newswahni

उज्जैन के दवा बाजार में युवती पर जानलेवा हमला सेकंड में चाकू से वार किए खौफनाक वारदात में कैद …



Ujjain Knife Attack: उज्जैन में नीलगंगा के माधव क्लब रोड पर दवा बाजार में दिन दहाड़े एक युवकी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने 13 सेकंड के अंदर एक के बाद एक 15 बार चूका से वार किए, ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

दवा बाजार में दयाल फार्मा मेडिकल की दुकान के सामने पूजा नाम की युवती पर ये हमला हुआ, युवती बापू नगर की रहने वाली है। आरोपी युवक सुनील कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। हमले के बाद आरोपी ने अपना वाहन छोड़ा और वहां से भाग गया। जिसके बाद लहूलुहान हालत पड़ी युवती को आस-पास खड़े लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। पहले युवती तो शासकीय चरक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक दुकान के पास आता है और युवती से बात करने लगता है। कुछ ही पलों में वह चाकू निकाल लेता है और ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देता है। वार युवती के सिर, गर्दन, पेट और पीठ किए जाते हैं। ये पूरा हमला सिर्फ 13 सेकंड का था, लेकिन चाकू से हमला बिल्कुल जान लेने की कोशिश थी। 

घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी सुनील की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इलाके के लोगों से अपील की है कि अगर किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाने में सूचना दें।

युवती पूजा का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top