Newswahni

बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत सीतामढ़ी में मुहर्रम पर ताजिया देखने जा रहा था…




सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के बेतहा पंचायत क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर एक सड़क हादसा हुआ। नसार बाजार के पास सिसवा गांव स्थित पत्थर मशीन के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बेटा गांव निवासी मोहम्मद मस्लाउद्दीन के 20 वर्षीय पुत्र वाजिद अली के रूप में हुई है। वाजिद अली के साथ बाइक पर सवार 20 वर्षीय मोहम्मद हुसैन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी बाइक पर सवार लोग भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वाजिद अली अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top