Newswahni

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश दिल्ली समेत इन राज्यों में भी ने जारी किया अलर्ट…



IMD Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होती नजर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते के लिए चेतावनी दी है कि राज्य में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब मौसम बन गया है। पिछले 24 घंटे में हिमाचल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। लेकिन अब तेज बारिश भी देखने को मिलेगी।

शिमला में शुक्रवार को ताजा बारिश दर्ज की गई। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली, फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पंजाब और पाकिस्तान के ऊपरी इलाकों में चक्रवाती और राजस्थान से ओडिशा तक फैले मौसमी ट्रफ के कारण पहाड़ी राज्य में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

मौसम विभाग ने 30 जून तक हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर आंधी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तक का पूर्वानुमान जताया है। बाद के दिनों में बारिश और तेज हो जाएगी। 
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में पूरे हफ्ते गरज-चमक के साथ आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है।   
शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ हिस्सों में भी चुनिंदा दिनों में ऐसी ही स्थिति रह सकती है।  
किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 26 जून से 2 जुलाई तक लगातार 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजस्थान में भी हाल के दिनों में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। IMD ने पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं से यातायात प्रभावित हो सकता है। यात्रा से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर चेक करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 

27 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो चुका होगा। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के साथ गरज-चमक जारी रहेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों और केरल-तमिलनाडु में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top