Newswahni

Indian Oil Barauni Refinery, NTPC Barh Sign Mutual Aid Scheme


बेगूसराय में औद्योगिक सुरक्षा और क्षेत्रीय मजबूती को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी (NTPC) बाढ़ और एनटीपीसी बरौनी ने मिलकर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इन प्रमुख औद्योगिक इकाइयों क

.

यह समझौता किसी भी आपातकालीन स्थिति से सामूहिक रूप से निपटने और औद्योगिक इकाइयों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करने में एक ठोस आधारशिला साबित होगा। इस महत्वपूर्ण म्यूचुअल एड स्कीम को औपचारिक रूप देने के लिए तीनों इकाइयों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

इसे बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक-रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश और एनटीपीसी बाढ़ के कार्यकारी निदेशक-प्लांट प्रमुख सी सत्य राम कृष्ण ने लागू किया। वहीं, एनटीपीसी बरौनी के प्लांट प्रमुख जॉयदीप घोष की अनुपस्थिति में प्रतिनिधित्व सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा) बीएन गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) एसके सरकार, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) हंसराज गनवीर, महाप्रबंधक (एचएसई एवं पीएसएम) आलोक कुमार गुप्ता तथा महाप्रबंधक (विद्युत एवं उपयोगिता, यांत्रिक) एसएम हेरलेकर सहित एचएसई और फायर एंड सेफ्टी टीम के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।

मौके पर उपस्थित इंडियन ऑयल एवं एनटीपीसी के अधिकारी।

मौके पर उपस्थित इंडियन ऑयल एवं एनटीपीसी के अधिकारी।

सभी इकाइयों के बीच प्रभावी तालमेल मकसद

रिफाइनरी के कॉर्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान सभी इकाइयों के बीच प्रभावी तालमेल, तेज कम्युनिकेशन और जरूरी संसाधनों के बेहतर साझाकरण (शेयरिंग) के लिए एक व्यवस्थित ढांचा तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि अपनी औद्योगिक क्षमताओं को मिलाकर और रिस्पॉन्स मैकेनिज्म को एक-दूसरे के अनुरूप बनाकर बरौनी रिफाइनरी तथा बाढ़ एवं बरौनी एनटीपीसी किसी भी औद्योगिक या आपदा संबंधी आपात स्थिति में त्वरित और अच्छी तरह से समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगी।

इस समझौते के तहत शामिल की गईं सभी इकाइयां संयुक्त रूप से जानकारी बढ़ाने वाले कार्यक्रम और एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगी। इससे सभी टीमों के बीच बेहतर तालमेल और उच्च स्तर की तैयारी सुनिश्चित हो सकेगी।

यह समझौता तकनीकी विशेषज्ञता, आपसी विश्वास और समय पर समन्वित कार्रवाई के माध्यम से आपातकालीन तैयारी के स्तर को काफी ऊपर ले जाएगा। सभी औद्योगिक इकाइयों के बीच सुरक्षा, स्थिरता और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति एक सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top