Newswahni

किशनगंज में दहेज प्रताड़ना मामले में पति अरेस्ट पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई न्यायिक हिरासत में भेजा गया…




किशनगंज। दहेज प्रताड़ना के एक मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। उस पर पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के झांटिबाड़ी निवासी मोहम्मद दिलशाद आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 13 मार्च को दर्ज कराई थी FIR यह कार्रवाई आरोपी की पत्नी खुशतबी बेगम की लिखित शिकायत पर की गई है। खुशतबी बेगम ने 13 मार्च को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था। खुशतबी बेगम ने बताया कि उनकी शादी करीब नौ वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार दिलशाद आलम से हुई थी। विवाह के समय उनके मायके पक्ष ने सोना, चांदी, बाइक, फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान उपहार में दिए थे। इसके बावजूद, शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट पीड़िता के अनुसार, बेटी के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों ने उनसे दो लाख रुपये नकद, दो भर सोना और एक बुलेट बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बची। बाद में उन्हें घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपने मायके में रहने लगीं और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में दर्ज आरोपों की जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top