Newswahni

मधेपुरा में मुहर्रम मेले का आज बजे उद्घाटन हजार लोगों के जुटने की संभावना ताजिया जुलूस के दौरान घंटे बंद रहेगी बिजली…




मधेपुरा में प्रखंड कार्यालय के समीप आयोजित होने वाले पारंपरिक मुहर्रम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कर्बला मैदान की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है, जबकि उद्घाटन समारोह के लिए मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला परिसर के आसपास अस्थायी दुकानों के सजने का काम भी शुरू हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शौकत अली ने बताया कि मेले का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले में 15 से 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ताजिया जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शहर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शहरी क्षेत्र के जेई सुशील कुमार ने बताया कि बिजली विभाग ने यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे पहले गुरुवार निकाले गए संयुक्त फ्लैग मार्च के दौरान डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि मुहर्रम आस्था, अनुशासन और सौहार्द का पर्व है। इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात वहीं, एसपी डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि पूरे जिले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साइलेंसर खोलकर बाइक चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। रोड पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगी रहेगी। मिला के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गड़बड़ी करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top