Newswahni

कोलकाता निर्माणाधीन गोदाम हादसे में मौत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा कहा इसमें जिस बॉबी हकीम के हस्ताक्षर हैं आप उसे अपनी पार्टी में…



TMC MP Mahua Moitra Kolkata Godown Collapse: बुधवार, 24 जून को कोलकाता के तारातला इलाके में गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 11 हो गई हैं। घटना के एक दिन बाद भी बचाव दल की सभी टीमें मलबे में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह मलबे से 5 और लोगों को निकाला गया। अब तक मलबे से करीब 30 से अधिक लोगों को बहार निकाला जा चुका है।

तारातला इलाके में इस दर्दनाक घटना के बाद अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयान जारी तेज हो गई है। इस बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सीएम सुवेंदु अधिकारी पर जमकर तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कोलकाता कॉर्पोरेशन को भंग करने को लेकर भी सीएम को घेरने की कोशिश की।

सीएम बोल रहे हैं कि यह प्रोजेक्ट TMC राज में पास हुआ था

तारातला घटना पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई घटना कहीं होती है, तो जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। 11 लोगों की मृत्यु हुई है, आर्मी और NDRF वहां काम कर रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री अब कह रहे हैं कि यह प्रोजेक्ट तृणमूल कांग्रेस के राज में पास हुआ था, लेकिन अब हम कहते हैं कि अब यह आपके हाथ में है। आपने कोलकाता कॉर्पोरेशन को भंग कर दिया है और KMC के अधिकारी नए नहीं हैं, इसलिए आप विभागीय जांच करवाएं और जिसे चाहे सज़ा दें।

पूर्व मेयर बॉबी हकीम को लेकर घेरा

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि एक तरफ, आप दावा कर रहे हैं कि पूर्व मेयर बॉबी हकीम के हस्ताक्षर हैं और आप उसी बॉबी हकीम को अपनी पार्टी में बुला रहे हैं और उसी बॉबी हकीम को अपनी तरफ ला रहे हैं और उसी को  65 विधायकों का नेता बना रहे हैं। आज बिना वजह किसी को उठाकर जेल में डाल देते हैं और यहां पर 11 लोगों की मौत हो गई बॉबी हकीम का हस्ताक्षर था और आप बोल रहे हैं कि हम कार्रवाई करेंगे।

आपके साइड वाले धुलकर साफ हो जाते हैं

महुआ मोइत्रा सीएम सुवेंदु अधिकारी पर निशान साधते हुए कहा ‘जो आपके साइड चले जाते हैं वो वाशिंग मशीन में धुलकर साफ हो जाते हैं, वहां पर आप कुछ नहीं करेंगे। आगे उन्होंने कहा जो शेर है, वो भाग जा रहा है और आप बिल्लू-चूहा को पकड़ रहे हैं। मुझे बताएं कि ठेकेदार क्या होता है। अगर आप कह रहे हैं कि योजना में खामी थी, तो इसे पारित करने वाले को पकड़ें। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top