Newswahni

पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार घंटे में लीटर विदेशी शराब जब्त




पूर्णिया पुलिस ने जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के तहत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 839.300 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर देसी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, 9.29 ग्राम स्मैक भी बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए कुल 15 अभियुक्तों में से 11 शराब कारोबार से जुड़े थे, जबकि 4 अन्य मामलों के आरोपी थे। हालांकि, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं हुई। इसके अलावा, जिले में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। नियम उल्लंघन करने वालों से 4 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने इस दौरान 6,445 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक चारपहिया वाहन और एक लाइटर भी बरामद किया। पूर्णिया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार जारी रहेगा। उनका कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top