Newswahni

बार एसोसिएशन इलेक्शन में अध्यक्ष महासचिव दोबारा निर्वाचित गोपालगंज में वकीलों ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा…




गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार के चुनाव में अधिवक्ताओं ने ‘अनुभव और निरंतरता’ पर भरोसा जताते हुए पुराने चेहरों को ही दोबारा कमान सौंपी है। धीरेन्द्र कुमार मिश्र एक बार फिर अध्यक्ष और मनोज कुमार मिश्र दोबारा महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मतगणना के शुरुआती दौर से ही मुकाबला कड़ा रहा। हालांकि, जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े, वर्तमान समिति के कार्यों के प्रति अधिवक्ताओं का समर्थन स्पष्ट होता गया। धीरेन्द्र कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष पद बरकरार रखा, जबकि मनोज कुमार मिश्र ने भी अच्छे मतों के अंतर से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार महासचिव पद पर कब्जा जमाया। मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया अधिवक्ताओं के अनुसार, पिछले कार्यकाल में इन दोनों पदाधिकारियों ने वकीलों के कल्याण, कोर्ट परिसर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार और कनिष्ठ वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। इसी का परिणाम उनकी यह जीत मानी जा रही है। संयुक्त रूप से सभी वकीलों का आभार व्यक्त किया मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा दोनों के दोबारा निर्वाचित होने की आधिकारिक घोषणा के बाद कलेक्ट्रेट और कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल देखा गया। समर्थकों और साथी वकीलों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मिश्र और महासचिव मनोज कुमार मिश्र का फूलों से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जीत के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से सभी वकीलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ ने उन पर जो दोबारा भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। वकीलों के मान-सम्मान की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top