![]()
भागलपुर में शराब के नशे में एक युवक ने तीन मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी। चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज कुमार(27) के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल को सील कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल की है। जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में एक महिला नेहा देवी रहती है। जिसे वो भाभी कहता था। यहां वो अक्सर आता-जाता था। हादसे की जानकारी मिलते ही सूरज का भाई मौके पर पहुंचा। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी महिला की वजह से उसका भाई घर में नहीं रहता था। अक्सर उसके पास आ जाता था। ‘शराब पीने से मना किया था’ वहीं, नेहा ने बताया कि वह स्नान कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। सूरज हमेशा शराब के नशे में रहता था। उसकी मम्मी उसे घर नहीं बुलाती थी तो मेरे पास आता था। नशे की हालत में ही मेरे पास आया था। उसे शराब पीने से मना किया था, जिसके बाद उसने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब 30 फीट ऊंचाई से पक्की सड़क पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Source link