Newswahni

शिवहर में मोहर्रम अखाड़े के दौरान लाठी डंडों से मारपीट पत्थरबाजी में लोग घायल बच्चे को लेकर शुरू हुआ था विवाद…




शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के पास गुरुवार सुबह मोहर्रम के अखाड़े के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें 10 से 15 लोग घायल हो गए। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे शिवहर के विभिन्न अखाड़े शहर में भ्रमण कर रहे थे। लगभग 5 बजे थाना रोड के एक अखाड़े और गांधी चौक के पास दूसरे अखाड़े के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। यह विवाद जल्द ही बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी तथा मारपीट हुई। घटना में दोनों ओर से लगभग 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक बच्चे को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि, मौके पर पहुंचे समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top