Newswahni

सीतामढ़ी में डॉ नीलमणि के आवास क्लीनिक की कुर्की जमीन विवाद और गबन मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई…




सीतामढ़ी शहर के सदर अस्पताल रोड स्थित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नीलमणि के आवास और क्लिनिक पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनके मकान और क्लिनिक की कुर्की-जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में लगे उपकरण, फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, मुख्य गेट और शटर को भी उखाड़कर जब्त कर लिया गया। जमीन विवाद और पैसे के गबन का मामला चल रहा नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि डॉ. नीलमणि के खिलाफ लंबे समय से जमीन विवाद और पैसे के गबन का मामला चल रहा है। यह मामला राजकली देवी और उनके पुत्र विमलेश कुमार के साथ जमीन को लेकर गंभीर विवाद से संबंधित है। संबंधित संपत्ति से जुड़े आर्थिक लेन-देन और गबन के आरोपों को लेकर भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू आदेश के अनुपालन में, मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल सदर अस्पताल रोड स्थित परिसर पर पहुंचा। पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू की गई और मकान तथा क्लिनिक के अंदर मौजूद सामानों की सूची तैयार कर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top