Newswahni

दिल्ली में घर खरीदने का सपना होगा पूरा दे रहा का भारी डिस्काउंट जानिए आवेदन की लास्ट डेट और पूरा प्रोसेस…



DDA Housing Scheme 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग हर कोई अपने सपनों का घर बनाना या बसाना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में घर खरीदने का सपना लिए घूम रहे हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बड़ा मौका लेकर आया है। जो लोग दिल्ली में किफ़ायदी कीमतों पर रेडी-टू-मूव फ्लैट्स खारीदन चाहते हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ‘नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।

नरेला और सिरसपुर फ्लैट्स में छूट

अगर बात करें कि दिल्ली के किन इलाकों में ‘नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट मिल रही है, तो बता दें कि इस छूट का लाभ दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाके में स्थित फ्लैट्स पर मिल रहा है। इस योजना के तहत EWS, LIG, MIG और HIG सभी कैटेगरी के खरीदारों के लिए फ्लैट उपलब्ध है।

30 जून रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

बता दें कि नागरिक आवास योजना 2026 के तहत इन इलाकों में फ्लैट्स का अलॉटमेंट ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (First-Come, First-Served) यानी ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। इस स्कीम के तहत जो पहले आवेदन करेगा, उसे घर मिलने की उम्मीद उतनी ही ज्यादा होगी। इसके लिए 30 जून, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

अगर फ्लैट्स की कीमत की बात करें तो HIG फ्लैट की कीमत 95 लाख से 1.13 करोड़ रुपए तक, MIG फ्लैट की कीमत 66 लाख से 82 लाख रुपए तक, LIG फ्लैट  की कीमत 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपए तक और EWS फ्लैट की कीमत 9.60 लाख रुपए से शुरू हैं।

नागरिक आवास योजना 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। इस आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने सपनों के घर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top