Newswahni

जहानाबाद में सड़क हादसा स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत पटना से लौट रहे थे दंपती…




जिले के काको थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा हाजीपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पटना से लौटते समय हुआ हादसा मृतका की पहचान काको थाना क्षेत्र के फिरालेचक (प्रेरित चक्की) गांव निवासी 32 वर्षीय संध्या कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने पति के साथ पटना से गांव लौट रही थीं। परिवार में चाचा के निधन के बाद दोनों घर जा रहे थे। टक्कर के बाद मौके से फरार हुआ चालक हाजीपुर गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया गया घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर अरविंद कुमार नंदा ने जांच के बाद संध्या कुमारी को मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पीछे दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। परिजनों में मचा कोहराम, कार्रवाई की मांग हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी ओवरस्पीडिंग को लगातार बढ़ती समस्या बताया। पुलिस ने शुरू की जांच काको थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top