Newswahni

मॉडल स्कूल में जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा में ने इंस्पेक्शन कर जल्द काम पूरे करने के निर्देश दिए…




शेखपुरा के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। आगामी 1 जुलाई से शेखपुरा के मॉडल स्कूल में अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय का पठन-पाठन कार्य शुरू होने जा रहा है। इसी तैयारी और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीएम शेखर आनंद ने मॉडल स्कूल शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने तैयारियों की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने व्यवस्थाओं में तेजी लाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। मॉडल स्कूल शेखपुरा के भवन और परिसर का जिम्मा बिहार स्टेट एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSEIDC) के पास है, जो यहां बुनियादी ढांचे की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया डीएम शेखर आनंद ने बुनियादी ढांचे के कार्यों की धीमी गति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्माण और मरम्मत कार्य में ढिलाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी बचे हुए कार्यों को 2 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। इसका उद्देश्य 1 जुलाई से बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के शुरू करना है। डीएम ने मुख्य रूप से कई बुनियादी सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने की हिदायत दी। इनमें स्कूल भवन की मरम्मत, कक्षाओं और मुख्य भवन के बचे हुए सिविल वर्क को तुरंत पूरा करना शामिल है। साथ ही, बच्चों के लिए शुद्ध और निर्बाध पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कूल की बाउंड्री वॉल का काम जल्द खत्म करने के निर्देश दिए गए। पेंटिंग और फिनिशिंग का कार्य पूर्ण करने का भी निर्देश इसके अतिरिक्त, बिजली कनेक्शन, वायरिंग और पूरे परिसर में सुरक्षित बिजली आपूर्ति व लाइटिंग की व्यवस्था, तथा स्कूल की दीवारों का पेंटिंग और फिनिशिंग का कार्य पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि 1 जुलाई से केंद्रीय विद्यालय का संचालन हर हाल में शुरू होना है और बच्चों की शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ डीपीओ (स्थापना) सहित शिक्षा विभाग और भवन निर्माण से जुड़े कई अन्य मुख्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top