Newswahni

शास्त्री आचार्य परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित जून से भरे जाएंगे फॉर्म तक नहीं लगेगा विलंब शुल्क…




कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) ने शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रमों की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. निशिकांत ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहार रंजन सिन्हा की ओर से 22 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 25 से 30 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
जिन पाठ्यक्रमों के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित की गई है, उनमें शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29), शास्त्री तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28), शास्त्री पंचम सेमेस्टर (सत्र 2023-27), आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-27), आचार्य तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के साथ-साथ पूर्ववर्ती छात्रों के लिए शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28), शास्त्री प्रथम-तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-27) और आचार्य प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2023-25) शामिल हैं।
आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, 25 जून तक चलेगी
इधर, विश्वविद्यालय में आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गई। परीक्षा 25 जून तक 2 पालियों में होगी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने परीक्षा केंद्र शिक्षा शास्त्र विभाग का औचक निरीक्षण किया और केंद्राधीक्षक डॉ. घनश्याम मिश्र को आवश्यक निर्देश दिए।
पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि पूरे बिहार में इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में भागलपुर, पटना, गया, रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों के छात्र शामिल हो रहे हैं।
पहले दिन आयोजित परीक्षा में कुल 284 परीक्षार्थियों में से 260 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top