Newswahni

गुब्बारा बेचने वाली साल की बच्ची को फुटपाथ से उठा ले गया कैब ड्राइवर रेप के बाद हत्या कर जंगल में फेंकी लाश…



देश की राजधानी दिल्‍ली एक बार फिर दरिंदगी से दहल गई। यहां के महरौली इलाके में गुब्बारे बेचने वाली 10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह फुटपाथ पर सो रही बच्ची का टैक्सी ड्राइवर ने किडनैप किया था। इसके बाद उसने उसका रेप किया और हत्या कर लाश महरौली के जंगलों में फेंक दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी टैक्‍सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बबलू के रूप में हुई है। उसकी उम्र 25 साल है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिवार के साथ मेहरौली इलाके में फुटपाथ पर रहती थी। सोमवार तड़के करीब 5 बजे वह सो रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर अपने साथ ले गया। सुबह बच्ची के गायब होने का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की गई। शुरुआती सूचना में एक कैब चालक पर बच्ची को ले जाने का शक जताया गया था। इसके बाद पुलिस ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच में शामिल किया।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल ड्राइवर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इलाके और आसपास के मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से अगवा किया था और बाद में उसे गुरुग्राम क्षेत्र में ले गया।

इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

रेड लाइट पर गुब्बारे बेचती थी मासूम, मां-बाप करते थे मजदूरी

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर ही सोता था। बच्ची गुब्बारे बेचती थी, जबकि माता पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें ये 10 साल की बच्ची भी शामिल थी। वहीं, आरोपी एप बेस्ड कैब चलाता है। महरौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

परिवार पहले किराए पर रहता था। गरीबी के चलते किराया नहीं दे पाए तो घर खाली करना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर ही रहने लगा था। वहीं, टैक्सी ड्राइवर आरोपी भी बिहार का ही रहने वाला है। उसके ऊपर पहले से भी मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के कुछ मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top