![]()
समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र में चचेरे भाई-बहन एक दूसरे से प्यार करते हैं। इन्होंने भाग कर शादी भी कर ली। परिवार वालों ने समझाने के लिए इन्हें कल घर बुलाया। दोनों को काफी समझाया गया, लेकिन ये दोनों नहीं माने। इन दोनों का कहना है कि दोनों साथ जिएंगे और साथ ही मरेंगे। आज पंचायती कर परिवार और गांव समाज के लोगों ने तालिबानी फरमान जारी कर गांव से निकाल जाने की सजा दी। इससे पहले लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। साथ दी दोनों का सिर मुड़वार सिर में कालिख और चूना लगा दिया। आज दोनों प्रेमी दर्द से कराहते हुए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो दोनों अस्पताल से खिसक गए। बताया गया है कि दोनों नाबालिग हैं। इनकी उम्र 16-17 के करीब है। जानिए क्या है पूरा मामला… लड़के कमलेश (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसे अपने ही चाचा की बेटी आंचल (बदला हुआ नाम) से प्यार हो गया। करीब आठ महीने पहले दोनों ने घर से भाग कर रांची में शादी की थी। इस बात की जानकारी परिवार और गांव के लोगों को हुई, तो दोनों को परिवार वालों ने फोन कर घर पर बुलाया। दोनों 22 तारीख की रात वापस घर पहुंचे। पहले परिवार के लोगों ने एक दूसरे से संबंध खत्म करने की बात कही। लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए। जिसके बाद आज सुबह गांव में ही इस मामले को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। जिसके लड़का और लड़की दोनों के परिवार के लोग शामिल हुए। पंचायत में भी दोनों से एक -एक कर उनकी रजा मंदी पूछी गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ ही जीवन बिताने की बात कही। जिससे दोनों ही परिवार के लोग नाराज हो गए। पहले दोनों की पिटाई की। बाल को भी काट दिया और सिर में पर चूना लगा कर दोनों से गांव निकाला की सजा दी। लड़की आंचल ने बताया कि पंचायत में उससे पूछा गया कि वह किस के साथ रहेगी। माता- पिता या लड़के के साथ रहेगी। जिसपर आंचल ने युवक कमलेश के साथ ही रहने की बात बताई। जिसके बाद उसे माता- पिता व अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। बाल काट दिया। सिर में चूना लगा कर धक्के मार-मार कर गांव से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद दोनों किसी तरह सदर अस्पताल पहुंचे हैं। जहां उपचार कराया है। पुलिस को सूचना नहीं दी है। अब दोनों साथ जिएंगे और साथ मरेंगे। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन, एक ही घर में रहते थे प्रेमी युगल आपस से चचेरे भाई -बहन हैं। एक ही आंगन में दोनों का परिवार रहता है। बचपन से ही साथ रहते थे। जिसके कारण दोनों की नजदीकियां प्यार में बदल गई। चुकी दोनों भाई बहन थे, इसलिए परिवार और गांव के लोगों को भी शक नहीं हुआ। दोनों के प्यार के बारे में करीब आठ महीने पहले लोगों को तब जानकारी मिली, जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में घर के ही कमरे में पकड़े गए । परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया। लेकिन दोनों मामने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद दोनों घर से भाग गए। पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को गांव भेजा गया था। लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं कहा। जिसके बाद पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है। जहां प्रेमी युगल को खोजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का बयान मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Source link