Newswahni

से साल पहले निराशा चरम पर थी पिछले वर्षो में भारत ने इसी निराशा को आशा में बदला है मोदी…



Pm modi in Republic Summit 2026: देश का सबसे बड़ा न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट 2026 चल रहा है। जिसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और मनोरंजन से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, ‘2014 से 10 साल पहले निराशा चरम पर थी। पिछले 12 सालों में भारत ने इसी निराशा को आशा में बदल दिया है।

पीएम मोदी ने  2004 से 2014 के बीच माओवादी आतंक का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान माओवादी आतंक के कारण हजारों हिंसक घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं में जानें भी जाती थीं। देश की पुरानी सुरक्षा चुनौतियों और अब की स्थिति बहुत अलग है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्लिक समिट को संबोधित करते हुए भारत के अतीत, वर्तमान की ताकत और भविष्य के विजन को लेकर खुलकर बताया। पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक गहराई पर जोर देते हुए कहा कि ‘भारत किसी क्षणिक घटना पर उतावला होने वाला देश नहीं है। हमने विकास और विनाश दोनों को देखा और झेला है। हमारे जेहन में युगों की ‘मेमोरी चिप’ लगी हुई है। आज भारत जो भी कदम उठा रहा है, वह आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य लिखने वाला है। यही वैश्विक मंच पर भारत की सबसे बड़ी गारंटी है।’

भारत आज भरोसेमंद शक्ति बनकर उभरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज न सिर्फ एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था (Fast-Growing Economy) है, बल्कि एक विश्वसनीय अर्थव्यवस्था (Credible Economy) भी है। भारत एक उभरती हुई ताकत (Rising Power) होने के साथ-साथ एक भरोसेमंद शक्ति (Reliable Power) बनकर उभरा है। हालिया जी-समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर नेता यह भली-भांति समझता है कि भारत के लिए ‘नेशन फर्स्ट’ (Nation First) ही सबसे बड़ा मार्गदर्शक सिद्धांत है।

सरकार के कार्यकाल पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘नीतियों का मूल आधार सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान लिए गए हर फैसले, हर कदम और हर प्रयास के केंद्र में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना रही है। पीएम मोदी ने रिपब्लिक के मंच से जनता का आभार जताया कि देश की जनता ने कर्तव्य भावना को सर्वोपरि रखा। 

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/

Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top