Newswahni

मोहर्रम पर ने की शांति समिति की मीटिंग शेखपुरा में नागरिकों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील…




शेखपुरा में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम बरबीघा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बरबीघा क्षेत्र के नागरिकों से मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, और इन्हें शांतिपूर्वक मनाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। विवाद पैदा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या विवाद पैदा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रियंका कुमारी ने बताया कि माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगा। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बरबीघा के पुलिस अंचल निरीक्षक ब्रजेश कुमार, थानाध्यक्ष गौरव कुमार, पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें, ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top