Newswahni

Buxar NEET UG 2026 Exam Peaceful; 1238 Appeared



बक्सर जिले में रविवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस दौरान जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक

.

समाहरणालय बक्सर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। जिला पदाधिकारी ने स्वयं चरित्रवन स्थित एमवी कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वीक्षकों को सक्रिय रहते हुए परीक्षा को कदाचारमुक्त संचालित करने का निर्देश दिया।

115 परीक्षार्थी एग्जाम में हुए अनुपस्थित

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई और अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 1353 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 1238 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राहत की बात यह रही कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया।

निर्धारित समय के अनुसार, सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच प्रक्रिया अपनाई गई। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और किसी भी अभ्यर्थी को देर से प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

प्रशासन के अनुसार, बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने पर सराहना दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top