Newswahni

किशनगंज में कार बाइक की टक्कर दंपत्ति और दो बच्चे घायल मस्तान चौक के पास हुई घटना एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे…




किशनगंज में रविवार शाम तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दंपत्ति और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र में मस्तान चौक के पास महानंदा पुल के पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर हुई। एक सफेद रंग की कार डेरामारी की ओर से किशनगंज आ रही थी, जबकि बाइक किशनगंज से दूसरी दिशा में जा रही थी। मस्तान चौक के पास महानंदा पुल के पीछे दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बच्चे हुए घायल बाइक पर पटकाई निवासी मो. सादिक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सवार थे। हादसे में चारों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को उसी दुर्घटनाग्रस्त कार से किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण अक्सर जाम लगता है और वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि धीमी गति से चलने की अपील के बावजूद तेज रफ्तार इस तरह के हादसों का कारण बन रही है। घटना की सूचना कोचाधामन थाना पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top