Newswahni

बोचहा में एक्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया मारपीट और जातिसूचक गाली गलौज के आरोप में कार्रवाई…




मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजा सहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को कर्णपुर दक्षिणी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। बोचहाँ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी राजा सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top