Newswahni

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच पथराव घायल पानी का छींटा पड़ने पर बवाल पुलिस ने दोनों ओर से को किया गिरफ्तार…




बेगूसराय के दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। विवाद बाइक से पानी का छींटा पड़ने पर बढ़ा था। जिसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी मनीष ने बताया कि विवाद की शुरुआत 19 जून को हुई थी। पकठौल गांव में एक पक्ष के मो. मकसूद अपने दरवाजे पर पाइप से नहा रहे थे। इसी दौरान वहां से दूसरे पक्ष के अमर चौधरी बाइक से गुजरे और उन पर पानी की कुछ बूंदें मकसूद को पड़ गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित पकठौल गांव की है। पूरे मोहल्ले में पथराव हुआ था पहले स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन 19 जून की रात दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हुई। 20 जून की सुबह बात और ज्यादा बढ़ गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। पूरे मोहल्ले में पथराव शुरू हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस रोड़ेबाजी में कुल 5 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। दोनों ओर से शिकायत कराई गई दर्ज घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा DSP, SDO, CO और BDO ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इसके बाद DM श्रीकांत शास्त्री और SP मनीष भी पकठौल गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल (फोर्स) ने कैंप किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहले पक्ष की ओर से मो. ख्वाजानूर के आवेदन पर अमर चौधरी सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें अमर कुमार, रणधीर कुमार, बॉबी कुमार एवं राजीव चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से अमर चौधरी के आवेदन पर मो. इम्तियाज सहित 16 लोगों के खिलाफ बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें मो. ख्वाजानूर, मो. नूरसलीम, मो. मकसूद आलम, मो. इम्तियाज (पिता-हमीद) एवं मो. इम्तियाज (पिता-जफर) को गिरफ्तार किया गया है।
बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है एसपी मनीष ने बताया कि बच्चों के खेलने और पानी गिरने जैसी सामान्य बात को लेकर दो परिवारों का विवाद पूरे मोहल्ले में बदल गया था। दोनों तरफ से पथराव हुआ था, जिसमें 5 लोग आंशिक रूप से घायल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से 4 और दूसरे पक्ष से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top